एक-एक सदस्य की एकजुटता ही संगठन की नींव मजबूत बनाती है- राकेश चन्द्र त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर :उरुवा बाजार:पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के एक-एक सदस्य संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करे।तभी पीपीए संगठन उचाईयो पर पहुँचेगा। उक्त बातें पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश चन्द्र त्रिपाठी ने एसएसटी पब्लिक स्कूल किशुनपुर उरुवा में तहसील इकाई गोला की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि पीपीए के हर सदस्य के समस्या समाधान के लिए संगठन खड़ा रहता है इसलिए सदस्यों को चाहिए कि वह तन मन धन के साथ संगठन को मजबूत करें। संचालन करते हुए जिला महामंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नही जब पीपीए अपने पत्रकार सदस्यों का एक बड़ा संगठन बन कर उभरेगा व उनकी समस्या समाधान के लिए हर राज्य व जिले में उपलब्ध रहेगी। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा व संचालन जिला महामंत्री जेपी कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जेपी कुशवाहा, बृजभूषण दुबे, अरुण कुमार गुप्ता, कृष्णा गौड़, आषुतोष चौधरी, कमलकिशोर जयसवाल, अखिलेश्वर पांडेय, अशोक कुमार यादव, अवधेश उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

