एक दर्जन से ज्यादा नगरीय व दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों के पचपन मार्गों के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

अयोध्या। एक दर्जन से ज्यादा नगरीय व 2 दर्जन से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों के 55 मार्गों के निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दर्शननगर स्थित लक्ष्मी मैरिज लॉन में एक सभा का अयोजन कर श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। तत्पश्चात 55 मार्गों का शिलान्यास भी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। इसके पूर्व विधायक ने मण्डलीय चिकित्सालय दर्शननगर में सैकड़ो मरीजों मे फल वितरण भी किया।
उक्त आयोजन में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों व सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी को सम्बोधित करते हुये विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि हम सभी के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने कार्यकाल में सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों को सड़को के जाल के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया था। उनका मानना था कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों से जोड़कर आवागमन को सुगम बनाकर ही क्षेत्र का विकास किया जा सकता। क्योकि सुगम आवागमन से व्यापार का मार्ग प्रशस्त होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या आने वाले सभी प्रमुख मार्गों को 4 लेन व 6 लेन बनाया जा रहा है। अयोध्या के अन्दर नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों तक को पक्का बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य किये जा रहे है। इसी क्रम में आज 1 दर्जन से ज्यादा नगरीय क्षेत्रों व 2 दर्जन से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 55 सड़कों का शिलान्यास किया गया है।
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ अपने चुनावी घोषणा में किये गए राममन्दिर के वादे को भी निभाया है। जो हम सभी का वर्षों का सपना था वह भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया है अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियांे को घर-घर पहुँचाकर प्रचण्ड बहुमत से पुनः भाजपा की सरकार बनाये।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा गौड, विशाल सिंह बाबा, बिजेन्द्र जायसवाल, संतोष गौड़, प्रदीप सिंह, अनुराग त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, हरिभजन गोंड, गब्बर सिंह, अमल गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *