ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
ऐडवेंन बायोटेक होमियोपैथिक द्वारा संगोष्ठी आयोजित
जौनपुर एडवेंन होमियोपैथिक कंपनी
द्वारा नगर के एक होटल में
होम्योपैथिक डॉक्टर व डीलर्स की संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एडवेंन होमियोपैथिक कंपनी ने अपनी संगोष्ठी के माध्यम से अपनी अल्ट्रा मॉडर्न, एडवांस टेक्नोलॉजी व बिना मानवीय स्पर्श प्लांट में दवाइयाँ कैसे निर्मित की जाती हैं विस्तार से बताया।इससे पहले होम्योपैथिक पद्धति के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर घनश्याम सिंहने गोश्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि एडवेन भारत की पहली होम्योपैथिक कंपनी है जिसके पास NABL, (राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है।कंपनी की प्राथमिकता, शुद्धता, प्रभाविकारिता, गुणवत्ता और सुरक्षा से भरपूर दवाइयों का निर्माण करना और जनता तक पहुंचाना है।
एडवेन के अन्य सहयोगी भी इस संगोष्ठी में सम्मिलित हुए और सभी चिकित्सकों और डीलर्स ने कंपनी की तारीफ किया।एडवेन सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर घनश्याम सिंह एवं हरदेव सिंह सुनील सिंह एवं दिनेश सिंह उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ चिकित्सक अशोक अस्थाना होम्योपैथिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ रवि श्रीवास्तव डॉक्टर राम नारायण सिंह डॉ अशोक मिश्रा डॉ सुमित सिंह श्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव डॉक्टर प्रतीक मिश्रा एवं समस्त होम्योपैथिक के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

