कमिश्नर की अध्यक्षता मे अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक सम्पन्न

कमिश्नर की अध्यक्षता मे अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक सम्पन्न

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।मंडलायुक्त/अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में अयोध्या विकास प्राधिकरण की 89 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई।बोर्ड बैठक में सदस्य के रुप मे गिरीशपति त्रिपाठी महापौर नगर निगम अयोध्या,निखिल टीकाराम फुण्डे, जिलाधिकारी अयोध्या,अनुराज जैन उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण,हेम सिंह सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण,अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड अयोध्या, सिटी मजिस्ट्रेट गोण्डा, सहयुक्त नियोजक, अयोध्या,गजेन्द्र सिंह ए०डी० अयोध्या, शासन द्वारा नामित सदस्य परमानन्द मिश्र,कमलेश श्रीवास्तव व अन्य। अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या का अवलोकन किया गया। अयोध्या महायोजना-2031 में शासन द्वारा कतिपय बिन्दुओं पर उठायी गयी आपत्तियों के निराकरण हेतु महायोजना-2031 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। माझा जमथरा में वैदिक वेलनेश सेन्टर / म्यूजियम ऑफ इण्डियन टेम्पल की स्थापना हेतु शासन द्वारा उठायी गयी आपत्तियों का निराकरण करते हुए सर्व सम्मत्त से स्वीकृति प्रदान की गयी है। शासन द्वारा उ०प्र० विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधियों-2025 में संशोधनो को जारी शासनादेश 21नवंबर को बोर्ड द्वारा अंगीकृत किया गया।इसी प्रकार विकास प्राधिकरणों एवं आवास विकास परिषद की कास्टिंग के लिए शासन द्वारा जारी आदर्श गाइड लाइन दिनांक 25 दिसंबर को अंगीकृत किया गया।प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष-2025-26 के बजट में कतिपय मदों के पुर्नविनियोग के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी है। बोर्ड / अध्यक्ष महोदय की अनुमति से शासन द्वारा विकास शुल्क के लिए जारी शासनादेश दिनांक 02 जनवरी 2026 के अनुसार अयोध्या के लिए निर्धारित रू0 755/- प्रति वर्ग मी० की दर से लिये जाने हेतु शासनादेश अंगीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *