कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया सराहनीय कार्य
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसमें शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया।रविवार को इसका खुलासा पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने किया।उन्होंने बताया गिरफ्तार किये गये आरोपी जितेंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम नौसहरा जनपद गोंडा पुलिस के नाम पर थाना कुमारगंज में एक गल्ला व्यापारी से 9 कुंतल से अधिक सरसों बेचने के नाम पर ₹50000 नगद लेकर आने पर सरसों देने की बात कह कर थाने तक लाकर चाबी लाने के बहाने वहां से फरार हो गया।जब काफी देर तक आरोपी नहीं आया तो व्यापारी को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है,*इसके संबंध में उसने थाना कुमारगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया था।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि थाना परिसर मे लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त आरोपी को प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संतोष कुमार ने उप निरीक्षक विमल कुमार यादव तथा अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से गिरफ्तार किया।बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी ने इससे पहले भी इस तरह की घटना विभिन्न जिलों के कई थाना क्षेत्र में करने की बात स्वीकार कि है।उसके खिलाफ थाना गौर जनपद बस्ती,थाना रौनाही,थाना इनायत नगर मे मुकदमा पंजीकृत है।पुलिस ने आरोपी के पास से 23000 रुपए नगद,घटना में प्रयुक्त बाइक फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई,एक पुलिस कैप,मोबाइल फोन और आधा दर्जन से अधिक फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है

