केनरा बैंक अंचल कार्यालय में अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक रंजीव कुमार ने झण्डारोहण किया
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केनरा बैंक अंचल कार्यालय में अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक रंजीव कुमार ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर अंचल के उप महाप्रबंधक संजय कुमार सहित अन्य कार्यपालक गण उपस्थित रहे। केनरा बैंक के समस्त कर्मचारियों और उनके बच्चों ने खेलकूद और डांस प्रतियोगितl मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी विजेताओं के साथ साथ भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरुस्कार वितरित किया गया।
आज के ही दिन मोहनलाल गंज शाखा में भी झंडारोहण के उपरांत शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अंकित कुमार ने बैंक की विद्या ज्योति योजना के तहत एस सी एस टी के 6 मेधावी छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर प्रोत्साहन राशि प्रदान किया।

