खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया कई प्रतिष्ठानों पर चलाया चेकिंग अभियान

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया कई प्रतिष्ठानों पर चलाया चेकिंग अभियान

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।चैत्र नवरात्रि को देखते हुए खासकर व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ सहित कई मिठाईयां की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कर्मचारियों ने कई प्रतिष्ठानों पर जाकर निरीक्षण किया। इस संबंध मे सहायक आयुक्त ;खाद्य।।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद सिंघाड़े का आटा, घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा, सेधा नमक एवं अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने एवं अभिसूचना आधारित प्रवर्तन कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। इसके लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल का गठन दिनांक 18.03.2026 से दिनांक 25.03.2026 तक बाजार में विक्रय किए जा रहे उक्त खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही हेतु सचल दल का गठन किया गया है। बताया कि शुक्रवार को उनके नेतृत्व में सचल दल ;खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी व नन्द कुमार यादव एवं सन्तोष कुमार साहूुद्ध के साथ खाद्य प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नन्द कुमार यादव ने नमूना किसमिश एवं सन्तोष कुमार साहू ने सरदार किराना स्टोर वेनी गद्दौपुर बीकापुर से सेंधा नमक का संग्रहीत किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ पी0के0 त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शरद पाल ने खाद्य प्रतिष्ठान वैदिक इन साहबगंज से पनीर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमित चैाधरी ने खाद्य प्रतिष्ठान अवध प्रोविजन स्टोर अमानीगंज से कुट्टू का आटा एवं किशमिस का नमूना संग्रहीत किया गया।खाद्य प्रतिष्ठान हजारीलाल मिष्ठान भ्ंडार खण्डासा मे बर्फी का नमूना संग्रहीत किया। बताया कि यह कार्यवाही डीएम के निर्देश पर आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *