ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कवि नगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रिचा शर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, रविवार देर रात रिचा शर्मा अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने कमरे पर जा रही थी कि अचानक कार्ट चौक पर उनकी बुलेट के सामने एक कुत्ता आ गया जिसको बचाने की कोशिश में महिला दरोगा की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसके कारण महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गई, उन्हें तुरंत उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि हमने एक जांबाज, ईमानदार और न्याय प्रिय महिला सब इंस्पेक्टर को खो दिया| परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद महिला उपनिरीक्षक के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया, रिचा शर्मा मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थी, 25 वर्ष की दरोगा रिचा शर्मा ने 2023 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुई थीं | फिलहाल उनकी तैनाती कविनगर थाने की शास्त्री नगर चौकी पर थी|

