ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के महागुनपुरम सोसाइटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय पॉडकास्टर राजवीर ने विनायक टावर की 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
पुलिस जब जांच के लिए उनके ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट पहुंची, तो अंदर उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर का शव मिला, जो प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 2–3 दिन पुराना था।
शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव को संभावित कारण माना जा रहा है। राजवीर अपनी पत्नी और बेटे से अलग रह रहे थे और हाल में उनके काम में नुकसान की भी बात सामने आई है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मां की मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

