गाजियाबाद के वेव सिटी से पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई चोरी और लूटपाट की घटनाओं को दे चुका था अंजाम :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना अंतर्गत जगदंबा माता उमा मंदिर आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा दिया, लेकिन वह रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए तेज गति से भागने लगा, जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया| पुलिस और बदमाश की इस मुठभेड़ में पुलिस को कामयाबी मिली और बदमाश को धरदबोच लिया गया, घायलावस्था में उसे अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया| पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त बदमाश का नाम प्रवीण (25) वर्ष है, वह थाना वेव सिटी गाजियाबाद का रहने वाला है, उसके ऊपर पहले से ही लूट और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं, बदमाश के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, पुलिस इसके आपराधिक इतिहास की आगे और जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *