ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने भोजपुर थाने अंतर्गत कलछीना चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने भोजपुर थाने अंतर्गत कलछीना चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा, मेरठ की एंटी करप्शन टीम को शिकायतकर्ता इनामुल ने यह सूचना दी थी कि कलछीना चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने उसे एक धोखाधड़ी के मामले से नाम निकालने के एवज में पचास हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं, इसी आधार पर एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत देने वाले रुपयों पर पहले से ही केमिकल लगा रखा था और जैसे ही शिकायतकर्ता ने वह रुपया चौकी इंचार्ज राजीव कुमार के हाथों में दिया तुरंत एंटी करप्शन की टीम ने राजीव कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया, फिलहाल चौकी प्रभारी को मोदीनगर थाने ले जाया गया है आगे की पूछताछ अभी जारी है|

