गाजियाबाद में हो रहे अवैध खनन पर कानून ने कसा शिकंजा, छापेमारी के दौरान कई वाहन सील किए गए :-

ब्यूरो चिफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनंदी नदी के किनारे बड़े ही धड़ल्ले से अवैध मिट्टी और बालू का खनन हो रहा था, इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने कड़ा एक्शन लेते हुए तुरंत छापेमारी कर दी, नेकपुर गांव के पास चल रहे खनन में जो भी लोग मौके पर लिप्त पाए गए उन्हें तुरंत धर दबोच लिया गया, और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए खनन के उपयोग में लाये जा रहे सभी वाहनों(डंपर) को सील कर दिया गया, चार डंपर चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया| नायब तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा और प्रशांत सक्सेना के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने यह कार्यवाही की, छापेमारी के दौरान नदी से रेत निकाल रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए बाकी के कुछ लोग पकड़ लिए गए, अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यवाही स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई है, आगे से खनन पर शक्ति से रोक लगा दी गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *