गीता गोष्ठी के रजत जयंती समारोह की तैयारी बैठक आज
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
गोण्डा।
रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर में रविवार को आयोजित साप्ताहिक गोष्ठी में गीता गोष्ठी के रजत जयंती समारोह आयोजन की तैयारी पर व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा । गोष्ठी के संयोजक इं. सुरेश दूबे ने बताया कि गीता गोष्ठी आयोजन के पच्चीस वें वर्ष पर आयोजित समारोह को भव्य बनाने के लिए लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। रविवार की साप्ताहिक गोष्ठी में सभी सदस्यों व गीता प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।

