ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

फेफना (बलिया)। सीतापुर जनपद के महोली तहसील के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की विगत दोनों दिनदहाड़े गोली मारकर की गई। हत्या से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को क्षेत्र के पत्रकारों ने फेफना तिराहा स्थित शहीद रामसागर स्मारक स्थल पर शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकारों ने आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार से दिवंगत पत्रकार के परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। राकेश मिश्र किसान बाबा ने पत्रकारों पर लगातार बढ़ रहे हमले की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि सीतापुर जनपद में पत्रकार की हत्या लोकतंत्र को गहरी चोट पहुंचाने वाली है भ्रष्टाचारियों और उससे जुड़े सिंडिकेट ने जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पत्रकार अपनी कलम को निडरतापूर्वक चला सके, इसके लिए आवश्यक है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। इस अवसर पर संतोष सिंह, अभिजीत सिंह, प्रभाकर सिंह, कन्हैया वर्मा, श्यामजीत कुशवाहा,चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *