ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ0प्र0 हरदोई इकाई शाहाबाद की नई कार्यकारिणी गठित*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन शाहाबाद इकाई के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन नगर के आवास विकास कालोनी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह ने किया। वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई शाहाबाद के महामंत्री आलोक पाठक को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में प्रभाकर त्रिपाठी को तहसील महामंत्री ,अतुल मिश्रा को तहसील उपाध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद भार देकर जिलाध्यक्ष बबलू सिंह द्वारा दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ‘बबलू’ ने कहा कि पत्रकार कलम का सिपाही होता है। पत्रकार अपनी लेखनी से पीड़ितों को पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाने का काम करता है। वार्षिक सम्मेलन में तहसील कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ने अध्यक्ष पद पर आलोक पाठक और महामंत्री पद पर प्रभाकर त्रिपाठी को पदभार दिए जाने की घोषणा मंच से की। उपाध्यक्ष पद पर अतुल मिश्रा और आशीष अवस्थी,कोषाध्यक्ष वैभव मिश्रा,संगठन मंत्री दिनेश कुमार मिश्रा,विशाल गुप्ता, सम्प्रेक्षक महेन्द्र राणा और अमन पाण्डेय,तहसील मंत्री पद के लिये जनार्दन श्रीवास्तव, अनिल कुमार शर्मा,इजहार खां,अखिलेश गुप्ता,प्रचार मंत्री के लिए सतीश राठौर औऱ अमित त्रिपाठी,फोटोग्राफर के लिए कृष्ण पाल की घोषणा की गई। एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सुनील त्रिवेदी,तरंग गुप्ता,जयकिशोर मिश्रा, कमलेश त्रिवेदी,बबलू को सदस्य पद पर चयनित किया गया। जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकार के हितों को सर्वोपरि मानती है, और पत्रकारों के हित में सदैव काम करती है। सभी सम्मानित पत्रकारों को अपने दायित्वों को ध्यान में रखकर पत्रकारिता धर्म का पालन करना चाहिए। पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं होता है। इस मौके पर उपस्थित प्रवीण सिंह राजन ने नव निर्वाचित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सबसे बड़ा संगठन है। लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष अशरफ अली ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक कमलेश मिश्रा और दिनेश प्रसाद मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

