ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ कुमार ने बाबा विश्वनाथ ज़ी मन्दिर में
किया रुद्राभिषेक
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि आज श्रावण मास के नागपंचमी तिथि क़ो बाबा विश्वनाथ ज़ी क़ो जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित राकेश पाठक की देख रेख मे रुद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान सम्पन्न हुआ. हमारे साथ हमारे परिवार के कुछ सदस्य एवं अपने संगठन के वाराणसी जिला अध्यक्ष सी बी तिवारी रहे। उन्ही के प्रयास से बहुत सुगम तरीके से यह कार्य हुआ. वापस लौटते समय दोनों मुख्य आर्चक पंडित श्री कांत मिश्र व राजेश पाठक ने मुझे एक शाल व प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया।

