ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 में हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें तीन वर्षीय बच्चे की 12वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई मौत

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 में सेवेंथ एवेन्यू सोसाइटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें तीन वर्षीय एक बच्चा 12वीं मंजिल की बालकनी से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के समय बच्चे की मां अपने दूसरे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने गई थी और बच्चा घर में अकेला था। नींद से जागने के बाद वह बालकनी में पहुंचा और वहां रखी कुर्सी पर चढ़कर नीचे झांकने लगा। संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया।
शोर सुनकर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। विशेषज्ञों ने छोटे बच्चों को घर में अकेला न छोड़ने और बालकनी में सुरक्षा उपाय (ऊंची रेलिंग, जाली, और फर्नीचर दूर रखना) अपनाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *