चैत्र नवरात्रि में इस बार पालकी में सवार होकर आयेगी माता,हाथी पर सवार होकर करेगी प्रस्थान फोटो

चैत्र नवरात्रि में इस बार पालकी में सवार होकर आयेगी माता,हाथी पर सवार होकर करेगी प्रस्थान

फोटो

अयोध्या।गुरुवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है।धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार को माता रानी पालकी पर सवार होकर आ रही हैं जबकि 27 मार्च शुक्रवार को हाथी से प्रस्थान करेगी। चैत्र नवरात्रि को लेकर जहां एक तरफ शहर के बड़ी देवकाली से लेकर अन्य प्रमुख छोटे-बड़े मंदिरों की साफ सफाई के साथ-साथ रंग रोगन किया गया है वहीं अयोध्या धाम में राम जन्म भूमि मंदिर परिसर के साथ-साथ अन्य प्रमुख मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है।शहर के बड़ी देवकली मंदिर के अलावा मरी माता मंदिर हट्टी देवी महारानी मंदिर, शीतला माता मंदिर कामाख्या देवी मंदिर, जालपा देवी पाटेश्वरी देवी सहित कई छोटे बड़े मंदिरों पर साफ सफाई हुआ सजावट का कार्य चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या तक चलता दिखा। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन भी इन मंदिरों के आसपास साफ सफाई करते हुए दिखा। इन मंदिरों पर चैत्र नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा भी पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार कर ली गई है। इन मंदिरों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। क्योंकि भीड़ के दौरान चेन स्नेचिंग के मामलों में खास कर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं भी अधिक सक्रिय हो जाती हैं और महिला श्रद्धालुओं को अपना निशाना बनाती हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन हमेशा की तरह इस बार भी शादी वर्दी में महिलाओं तथा पुरुष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करेगी। देखा जाए तो इस बार नवरात्रि पर गैस सिलेंडर की किल्लत भी अपनी असर दिखना शुरू कर दिया है। वही चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर फल फूल के बढ़ती मांग को लेकर इनके दामों में भी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *