अयोध्या।थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुये इसमें शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गयी कापर तार बरामद किया।बुधवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या मनोज शर्मा ने चौकी प्रभारी रानोपाली बृजभूषण पाठक की सहयोग से आरोपी मनीष कुमार वर्मा पुत्र जगजीवन वर्मा निवासी रहीमगंज थाना रुदौली जनपद अयोध्या को बुधवार लंगडबीर चौराहा मां जानकी जलपान गृह के पास से को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की कापर अर्थिंग पाइप बरामद किया। वही इसमें प्रयुक्त जेसीबी भी बरामद किया।

