ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर रामपुर थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीस क्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ चोब सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में बुधवार को सहनपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने लगा को आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुये पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ । पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने उसने अपना नाम रिषिकेश यादव पुत्र हरिशचन्द्र यादव निवासी मतरा (मथुरा) थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर बताया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 128/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता रिषिकेश यादव पुत्र हरिशचन्द्र यादव निवासी मतरा (मथुरा) थाना मछलीशहर जौनपुर बताया जा रहा है।
ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

