विज्ञप्ति दिनांक-29.12.2024
जौनपुर,थाना महराजगंज अंतर्गत एक अज्ञात महिला का शव रंग गोरा एकहरा मजबूत जिस्म आंख नाक कान मुह औसत उम्र लगभग 35-40 वर्ष थाना क्षेत्र महराजगंज जनपद जौनपुर के ग्राम इब्राहिमपुर के नहर मे बहता हुआ छत विछत दशा में मिला। पी.एम.हेतु शवगृह जिला चिकित्सालय जौनपुर में पहचान हेतु रखा है। शव हफ्ते से अधिक पुराना लग रहा है पानी में रहने के कारण उंगलियां व मांस सड कर गिर गई है, बाल झड गया है। शव जनपद जौनपुर, प्रतापगढ ,सुल्तानपुर या आसपास का होने की सम्भावना है, आप सभी से जनहित में निवेदन है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मददगार बने ताकि किसी अज्ञात महिला की शिनाख्त कराने में जौनपुर पुलिस को मदद मिले,जनहित में प्रकशित

