लहरपुर सीतापुर- जरा सी बूंदाबांदी ने खोल दी ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की पोल, बता दें कि तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुद्रासन में रास्ते पर भरा जलभराव निकलने में लोगों को काफी दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना, आपको बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के हरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुद्रासन गांव मैं स्थित शांति सेवा आश्रम के निकट सड़क पर जरा सी बारिश होते ही जलभराव की समस्या अक्सर बनी रहती है जिसमें आने जाने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कहीं कहीं तो लोग जलभराव मैं निकलते समय गिर जाते हैं व चोटिल हो जाते हैं और कहीं तो उनकी बाइक व कार बीच रास्ते पर फस जाती है जिससे ग्रामीणों सहित राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है भैया वाह निखरती लोगों को घर से निकलने में भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है लेकिन जिम्मेदार यह सब देख कर भी अंजान बने बैठे हैं।

