ज़ुपीडिया द्वारा आयोजित किया गया मेडिकल एवं आवश्यक वस्तु वितरण कैम्प

ज़ुपीडिया द्वारा आयोजित किया गया मेडिकल एवं आवश्यक वस्तु वितरण कैम्प

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
ज़ुपीडिया मीडिया टेक्नोलॉजी यूके की एडवरटाइजिंग फील्ड में 2018 में स्थापित एक बहुत बड़ी कंपनी है। ज़ुपीडिया ने भारत में दिसंबर 2024 में कदम रखा है। ज़ुपीडिया का मुख्य उद्देश्य लोगों की आय में बढ़ोतरी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की मदद करना है। दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी करने के लिए छोटा सा भुगतान देना पड़ता है पर उसका मुनाफा कई गुना बढ़कर मिलता है पर यह सब भुगतान करने के बाद दैनिक कुछ कार्य करने के बाद प्राप्त होता है। एक तरीके से व्यक्ति को पार्ट टाइम जॉब ऑफर करते हैं।

फिलहाल आज का मुद्दा द्वारा हरदोई शहर के एक गांव हसनापुर जो बेहटागोकुल थाने के अंतर्गत आता है, जहां आज ज़ुपीडिया कंपनी द्वारा एक मेडिकल कैंप एवं विधवा महिलाओं के साथ गरीबी रेखा में आने वाले परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण कार्यक्रम किया गया। आवश्यक वस्तुओं में 5 किलो आटा एक मच्छरदानी एक टॉर्च एवं एक कॉटन का गमछा वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम को ज़ुपीडिया की तरफ से धर्मेंद्र मिश्रा जो की वर्तमान में ज़ुपीडिया में असिस्टेंट पद पर कार्यरत है द्वारा संचालित किया गया। साथ में उनके सहयोगी आदित्य मिश्रा, अजय कुमार, रंजय कुमार, सर्वेश कुमार, सर्वेंद्र मिश्रा, अनूप शुक्ला, आयुष अग्निहोत्री, चंदन, विजय आनंद कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इसके साथ ही धर्मेंद्र मिश्रा (संचालक) ने कार्यक्रम में अपने सहयोगियों को एक कप देकर प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *