जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* शुक्रवार को विधानसभा मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के गतिमान कार्यों के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया कि पुनरीक्षण कार्य में नो-मैपिंग तथा लॉजिकल डिस्क्रिीपेन्सी वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
इसके साथ ही पुनरीक्षण प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने के लिए प्राप्त फार्म-6, सूची से नाम कटवाने के लिए प्राप्त फार्म-7 तथा नाम आदि के संशोधित कराने / प्रविष्टि को स्थानान्तरित कराये जाने के लिए प्राप्त फार्म-8 के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाहियों के पश्चात आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

