जेसीआई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न
आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है होली मिलन समारोह –मीरा अग्रहरी
जौनपुर
होली आने वाली है इस मौके पर एक होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के पूर्वी सहकारी कालोनी में एक होटल में आयोजित हुआ,कार्यक्रम की शुरुआत जेसीआई संस्था अध्यक्ष मीरा अग्रहरी ने सभी सदस्यों तथा आए हुए अतिथियों को गुलाल का टीका लगाकर शुरुआत की, तत्पश्चा रंगारंग कार्यक्रम तथा संस्था के बच्चों ने और संस्थापक अध्यक्ष पूर्व अध्यक्षों ने तथा सचिवो ने और कई सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का मुख्य बिंदु रंगों की वर्षा गुलाल की फुहार पिचकारी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में जेसीआई जौनपुर चेतना की सभी सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए एक दूसरे को रंग लगाकर गले लगाकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा,कल्पना केसरवानी,मधु गुप्ता,रीता कश्यप,अभिलाषा श्रीवास्तव, सचिव वंशिका सिंह,कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता,अनीता सेठ,यशी गुप्ता,जे जे सेक्रेटरी,अनाया अग्रहरी,सारिका सेठ,विभा गुप्ता, चेतना साहू,रजनी साहू तथा ममता गुप्ता,डॉ आकांक्षा द्विवेदी, ज्ञानेश्वरी गुप्ता,ममता कश्यप, शारदा गुप्ता,संगीता सेठ,डॉली गुप्ता,शिवांगी खरे,दीपिका सिंह, चंदा बरनवाल,प्रतिमा गुप्ता, प्रियंका सिंह,शिल्पी जायसवाल, अनीता गुप्ता,अंजू जायसवाल, शिवानी चौरसिया,गायत्री जायसवाल,मंजू जायसवाल, अफ्शा नाज, रोशनी केसरवानी,रिंकी जायसवाल,ज्योति शाह आदि उपस्थित रही कार्यक्रम में विभिन्न संगठन से जुड़े हुए सम्मानित व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी संयोजकों ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

