जौनपुर थाना सुजानगंज पुलिस ने चोरी करने के मामले में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,दो जोड़ा सफेद धातु की पायल व 02 जोडा सफेद धातु की बिछुआ व 2000/- रुपया नगद बरामद

*प्रेस नोट*

*दिनांक-30.12.2024*
*थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर*

*थाना सुजानगंज पुलिस ने चोरी करने के मामले में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,दो जोड़ा सफेद धातु की पायल व 02 जोडा सफेद धातु की बिछुआ व 2000/- रुपया नगद बरामद-*
डा0 कौस्तुभ, श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर व उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना सुजानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 418/2024 धारा 305 बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र गुलाब यादव ग्राम सरायभोगी सुजानगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 30.12.2024 को बदलापुर तिराहा के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया । बाद कार्यवाही उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*अभियुक्त का नाम पता –*
1. प्रदीप यादव पुत्र गुलाब यादव ग्राम सरायभोगी सुजानगंज जनपद जौनपुर
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 418/2024 धारा 305 बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर
*बरामदगी का विवरण –*
1. दो जोड़ा सफेद धातु की पायल व 02 जोडा सफेद धातु की बिछुआ व 2000/- रुपया नगद
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. थानाध्यक्ष राजीव मल्ल थाना सुजानगंज जौनपुर ।
2. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह ,का0 अरविन्द सिंह ,का0 अजय कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *