प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश के अनुपालन में परिवार न्यायालय जौनपुर में 03 पद पर परामर्शदाता के नियुक्ति के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदन पत्र उ0 प्र0 शासन को अग्रसारित किये जाने है। इस पद निम्न अर्हता प्राप्त व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
आवेदक समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से एक विषय में स्नातक की डिग्रीधारी हों औश्र समाजसेवा का अनुभवी हो जो आवेदक सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री हे और पारिवारिक काउंसलिंग में दो वर्ष का अनुभव रखता हौ उसे वरीयता दी जाएगी।
आवेदक की आयु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि को न्यूनतम 35 वर्ष एवं अधिकतम 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। परामर्शदाता का कार्यकाल 03 वर्ष का होगा। परामर्शदाता के पद पर नियुक्ति शासकीय सेवा में नियुक्ति नही मानी जाएगी और वे न्यायालय में संविदा पर सम्बद्व रहेंगे।
नियुक्त परामर्शदाता को शासनादेश के अनुसार नियत रूपये 1000/प्रति कार्य दिवस अथवा अधिकतम रू 24,000 प्रति माह, जो भी कम हो का मानदेय देय होगा।
इच्छुक पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र, आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति सहित दिनांक 28 मार्च 2026 तक कार्यालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस पर व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
———-
जौनपुर 16 मार्च 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग, भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना की उपयोजना ‘वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्य योजना‘ के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर निम्नलिखित गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन हेतु जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित समाजिक संस्थाओं/स्वयंसेवी संस्थाओं से निवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते है, जिसमें मोतिया बिंद सर्जरी रू0 2.50 लाख (50 पात्र वरिष्ठ नागरिको हेतु), उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियां रू0 1.00 लाख (दो कार्यशाला हेतु), संवेदीकरण और जागरूकता रू0 0.5 लाख (05 कार्यक्रम हेतु), अंतर-पीढीगत जुडाव गतिविधियां रू0 0.6 लाख (06 कार्यक्रम हेतु), स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर रू0 0.5 लाख (01 शिविर आयोजन हेतु), वरिष्ठ नागरिको के लिए कार्यक्रम रू0 1.00 लाख स्वीकृत है।
संस्था का चयन गठित समिति द्वारा आर0एफ0पी0 में अंकित दिशा-निर्देश/गाइड लाईन के अनुरूप नियमनुसार किया जायेगा। जिसकी अधिक जानकारी samajkalyan.up.gov.up पर अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन जौनपुर से प्राप्त की जा सकती हैं। उक्त योजना के कियान्वयन हेतु सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अन्तर्गत पात्र रजिस्टर्ड गैर सरकारी संगठनो/समाजिक संस्थाओं/सोसाइटी को सूचित किया जाता है कि उक्त के संबंध में अपने प्रस्ताव को समस्त आवश्यक स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्रों आदि की प्रति के साथ दिनांक 20 मार्च 2026 को सांय 5.00 बजे तक सीलबन्द लिफाफे में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन जौनपुर के प्रथम तल कक्ष संख्या 115 अथवा स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता हैं। विलम्ब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा। विस्तृत विवरण के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, जौनपुर में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता हैं।
———

