जौनपुर में पीली नदी पुनरुद्धार बना सफलता की मिसाल, पर्यावरण संरक्षण को मिला नया आयाम

जौनपुर में पीली नदी पुनरुद्धार बना सफलता की मिसाल, पर्यावरण संरक्षण को मिला नया आयाम

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित “वन एवं अर्थव्यवस्थाएं” विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन किया गया।

मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वन जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में कम से कम एक नदी के पुनरुद्धार का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है, जो प्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी क्रम में जनपद जौनपुर में पीली नदी का पुनरुद्धार कार्य एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में सामने आया है। जनपद में पीली नदी का पुनरुद्धार जनपद की सफलता की नई कहानी है। यह पहल न केवल नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने में सहायक सिद्ध हुई है, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पीली नदी के पुनरुद्धार से जल स्तर में सुधार, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। यह कार्य जनपद के लिए एक नई सफलता की कहानी के रूप में स्थापित हुआ है और अन्य जनपदों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।

माननीय जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के पहल, अनवरत प्रयास के परिणामस्वरूप पीली नदी का जीर्णोद्धार किया गया है, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणास्रोत होने के साथ ही जल संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *