जौनपुर में यातायात सुरक्षा अभियान

जौनपुर में यातायात सुरक्षा अभियान

50 हेलमेट, 200 नेकबैंड बांटे; 2000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगे

जौनपुर में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे के पास सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दुर्गा सिटी अस्पताल के सहयोग से 50 वाहन चालकों को हेलमेट और 200 नेकबैंड वितरित किए गए।
इस दौरान, सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह ने हेलमेट पहने हुए बाइक सवारों का सम्मान किया और उन्हें माला पहनाकर प्रोत्साहित किया। पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट को जीवन रक्षा का अनिवार्य उपाय बताते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत दो हज़ार वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए गए।
सीओ गिरेन्द्र सिंह ने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नशे में ड्राइविंग न करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन छोटी बातों का ध्यान रखकर हम अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं।
एआरटीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रखना है। उन्होंने हेलमेट और रिफ्लेक्टर के उपयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। स्थानीय नागरिकों ने यातायात पुलिस की इन पहलों को सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत प्रभावी बताया और उनकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *