जौनपुर साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता: इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का शिकार हुई महिला के ₹15,20,399/- रूपये को वापस करने हेतु माननीय न्यायालय ने किया आदेशित
*जौनपुर पुलिस की सतर्कता से साइबर ठगी के ₹15.20 लाख आवेदिका के खाते में वापस होगी धनराशि*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जौनपुर की साइबर क्राइम टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. इन्वेस्टमेंट फ्रॉड (Investment Fraud) के माध्यम से ठगी गई ₹15,20,399.00/- (पंद्रह लाख बीस हजार तीन सौ निन्यानवे रुपये) की भारी धनराशि को साइबर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए न केवल होल्ड कराया, बल्कि विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदिका को वापस दिलाने हेतु माननीय न्यायालय ने किया आदेशित किया गया.
*घटना का विवरण*
आवेदिका गीतिका पुत्री अरविंद कुमार शर्मा, निवासी चांदमारी, थाना लाइनबाजार, जौनपुर के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए बड़ी धनराशि का फ्रॉड किया गया था। पीड़िता द्वारा तत्काल साइबर क्राइम थाना पर इसकी सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना महेश पाल सिंह व साइबर सेल प्रभारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने तत्काल तकनीकी कार्यवाही शुरू की। टीम द्वारा त्वरित कदम उठाते हुए ठगी गई धनराशि ₹15,20,399/- को विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज/होल्ड करा दिया गया।
*न्यायालय के आदेश से धन की वापसी*:
साइबर थाना पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय, जौनपुर में प्रभावी पैरवी की गई। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 24.01.2025 को माननीय न्यायालय द्वारा होल्ड कराई गई उक्त समस्त धनराशि को अवमुक्त (Release) कर आवेदिका के खाते में वापस करने का आदेश पारित किया गया। अपनी खोई हुई बड़ी पूंजी वापस पाने के आदेश पर आवेदिका ने जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
*पुलिस टीम:*
श्री महेश पाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना)
श्री राजेश कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल)
कां. संग्राम यादव साइबर व थाना/सेल के समस्त कर्मचारीगण।

