डॉ0 ए0के0 सिंह ने वर्ल्ड मूवमेंट डिसऑर्डर डे पर मूवमेंट डिसऑर्डर से ग्रस्त मरीजों से जागरूकता कार्यक्रम में बात-चीत की
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा वर्ल्ड मूवमेंट डिसऑर्डर डे मनाया गया। न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ0 दिनकर कुलश्रेष्ठ और विभागाध्यक्ष डॉ0 ए0के0 सिंह ने वर्ल्ड मूवमेंट डिसऑर्डर डे पर मूवमेंट डिसऑर्डर से ग्रस्त मरीजों से जागरूकता कार्यक्रम में बात-चीत की और प्रो0 दिनकर ने बताया कि किन कारणों से यह रोग होता है। प्रो0 (डा0) ए0के0 सिंह ने मरीजो को इन बीमारियों की समय से चिकित्सकों से मिलने वाले लाभ और उपलब्ध जॉचों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में शामिल पी0एम0आर0 विभाग के अध्यक्ष प्रो0 वी0एस0 गोगीया और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 जावेद ने रिहैबिलिटेशन मे होने वाले लाभ और इन बीमारियों में मानसिक भ्रातिं और तनाव मुक्ति के फायदो पर प्रकाश डाला।

