तुलसी की पैड़ी, तुलसी धाम में निर्माण की उठी मांग
लखनऊ (आर एल पाण्डेय)।डॉ स्वामी भगवदाचार्य
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को तुलसी की पैड़ी के संबंध में सनातन धर्म परिषद एवं श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास द्वारा ज्ञापन देकर यह मांग की गई कि श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि तुलसी धाम राजापुर विकासखंड परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा में तुलसी की पैड़ी , सड़क तथा तुलसी घाट के निर्माणार्थ यह अवगत कराया गया कि अयोध्या में राम की पैड़ी तथा हरिद्वार में हरि की पैड़ी की तरह तुलसी जन्मभूमि तुलसी धाम राजापुर गोंडा में तुलसी की पैड़ी का निर्माण कराया जाए जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भक्तगण शोधार्थी तथा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र तुलसी धाम बन सके इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं इस क्षेत्र का समुचित विकास होगा ।

