थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। थाना इंटौंजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 105/2024 धारा 354(क)/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 30.06.2024 को वादिनी द्वारा थाना हाजा पर विपक्षी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड करना व वादिनी के पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी। तहरीर के आधार पर में मु०अ०सं०- 105/2024 धारा 354 (क)/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत के बाद उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त सोनू पुत्र मूलहे निवासी ग्राम साहपुर थाना मसौली जिला बाराबंकी उम्र करीब 19 वर्ष को नीलांश वाटर पार्क के पास से मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

