थाना केराकत पुलिस के अथक प्रयास से गुमशुदा बालक को बरामद कर परिजन को किया गया सुपुर्द

थाना केराकत पुलिस के अथक प्रयास से गुमशुदा बालक को बरामद कर परिजन को किया गया सुपुर्द
जौनपुर :क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में व थानाध्यक्ष केराकत त्रिवेणी सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक-15.10.2025 को आवेदक श्री कुशल गुप्ता पुत्र स्व0 गोपीनाथ गुप्ता निवासी नरहन मेहदीतला थाना केराकत जनपद जौनपुर के 04 वर्षीय बालक आरूष गुप्ता उर्फ अंशु के घर से खेलते समय करीब 10.00 बजे दिन में अचानक गायब हो जाने की सूचना पर केराकत पुलिस द्वारा समय करीब 12.10 बजे बालक आरूष गुप्ता को केराकत बाजार से अथक प्रयास कर बरामद किया गया जिसको सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय थाना केराकत जौनपुर ।
2. हे0का0 विनोद यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
3.का0 मिथिलेश राजभर थाना केराकत जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *