थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा दुकानों से जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के 02 शातिर चोर/ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद

थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा दुकानों से जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के 02 शातिर चोर/ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ एस0बी0 शिरडकर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त पूर्वी आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सय्यद अली अब्बास के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखण्ड अनिद्यं विक्रम सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आलोक राव थाना चिनहट लखनऊ के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 28.11.2023 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन तलाश वांछित अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के दौरान उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय हमराही अधि०/कर्मचारीगण द्वारा दुकानो के अन्दर से कीमती जेवरात व नगदी चोरी करने वाले गिरोह के 02 नफर शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से
चोरी के 06 अदद कान का टप्स (पीली धातु) बरामद किया गया। अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
थाना स्थानीय पर दिनांक 16.10.2023 को वादी संतोष कुमार गुप्ता द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया कि मेरा चिनहट बाजार मे भुवन ज्वैलर्स नाम की आभूषण की दुकान है मेरे दुकान पर दिनांक 15.10.2023 को समय शाम करीब 05.00 बजे आज्ञात महिलाओ द्वारा खरीदारी करने के बहाने 06 जोड़ी कान का टप्स चोरी कर ली है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 358/2023 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना का सफल अनावरण करने हेतु थाना स्थानीय से टीम गठित किया गया तथा सीसीटीवी फोटो व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात महिलाओ का तलाश किया जाने लगा सीसीटीवी फोटो से प्राप्त फुटेज निकालकर अज्ञात महिलाओ की लगातार गिरफ्तारी का प्रयास किये जाने के क्रम मे आज दिनांक 28.11.2023 को प्राप्त सूचना के आधार पर 02 नफर शातिर अभियुक्ता को मटियारी चौराहा थाना चिनहट के पास से समय करीब 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *