थाना चिनहट पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से दुकान में मोबाइल चोरी करने का आरोपी / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ

थाना चिनहट पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से दुकान में मोबाइल चोरी करने का आरोपी / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संकलन: विनोद कुमार सिंह

चोरी किये हुए 02 मोबाइल फोन व नगद 4000/- रु० बरामद

लखनऊ:जोन-पूर्वी / थाना-चिनहट घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 31.08.2025 को थाना स्थानीय पर अभियुक्त 01. राजा उर्फ राजेश पुत्र छोटू दुर्वे निवासी ग्राम गेनपुर थाना कबधा कवर्धा प्रदेश छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष को सांई प्लाजा में टण्डन बेकरी के नाम से दुकान में चोरी करते हुए पकड़कर वादी शिवम टण्डन व उनके साथी पंकज चौरसिया द्वारा थाने पर लाया गया।

थाना स्थानीय पर दिनांक 31.08.2025 को वादी मुकदमा शिवम टण्डन द्वारा वादी के दुकान से विपक्षी द्वारा 02 मोबाइल फोन व नगद 4000/- रु0 चोरी करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-461/25 धारा 305 (a)/317(2) बीएनएस थाना चिनहट लखनऊ बनाम-01. राजा उर्फ राजेश पुत्र छोटू दुर्वे निवासी ग्राम गेनपुर थाना कबधा जनपद कवर्धा प्रदेश छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त 01. राजा उर्फ राजेश उपरोक्त को सांई प्लाजा में टण्डन बेकरी के नाम से दुकान में चोरी करते हुए वादी व उसके साथी द्वारा पकड़कर दिनांक 31.08.25 को थाने लाया गया, जिसे कब्जा पुलिस मे लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही। जिसके पास से चोरी के 02 अदद मोबाईल व 4000/- रुपया बरामद किया गया।

02. पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0-461/25 धारा 305 (a)/317(2) बीएनएस थाना चिनहट जनपद लखनऊ

03. गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. राजा उर्फ राजेश पुत्र छोटू दुर्वे निवासी ग्राम गेनपुर थाना कबधा जनपद कवर्धा, प्रदेश छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष

04. बरामदगी-

> 02 अदद मोबाइल फोन व 4000/- रुपये

05. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 कपिल कुमार थाना चिनहट लखनऊ

2. उ0नि0 अभिषेक तिवारी थाना चिनहट लखनऊ

3. उ0नि0 विशाल यादव थाना चिनहट लखनऊ

4. का0 अर्जुन थाना चिनहट लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *