खबर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

खबर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
पलिया शाहबादी में युवती की हत्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे

अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के पलिया शाहबादी गांव में युवती की हत्या की सूचना पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की जांच तेज़ी से हो और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। विधायक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। बता दें कि गांव की ही एक युवती का शव नग्न अवस्था में खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
******†***†**……..************
अयोध्या:
*यूपी पंचायत चुनावों में बड़ी कार्रवाई*
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से करीब सवा करोड़ मतदाता कम होंगे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अलग-अलग गांवों में डुप्लीकेट वोटरों की पहचान,

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को दिया निर्देश BLO घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें।

जिन मतदाताओं का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में मिला, उन्हें सूची से हटाया जाएगा!
*****************………************

अयोध्या।

*अयोध्या नगर निगम को 20 इलेक्ट्रिक वाहन प्राप्त हुए*।

*ये वाहन डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेंगे*।

*वाहनों को सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराया गया है*।

सहयोगी संस्था – भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड टाटा मोटर्स।

कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार और बीईएल के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन वाहनों से सफाई व्यवस्था तेज और प्रभावी बनेगी।

नगर निगम द्वारा चार स्थानों पर आठ चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

यह चार्जिंग स्टेशन भविष्य में अन्य ई-वाहनों के लिए आधारभूत संरचना देंगे।

पहल से कूड़ा प्रबंधन सुदृढ़ होगा, साथ ही अयोध्या को प्लास्टिक और प्रदूषण मुक्त बनाने के अभियान को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *