नोएडा में एलपीजी गैस सिलेंडरों की नहीं रुक रही कालाबाजारी, सिर्फ डिलीवरी के आ रहे मैसेज ,लेकिन नहीं मिल पा रहा सिलेंडर

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-4 में रसोई गैस की कमी से परेशान लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कुछ ने एक सप्ताह पहले गैस सिलेंडर बुक किया था और मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी आया, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला और अब सिस्टम में 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग दिखा रहा है। ऐसे ही नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में भी सिलेंडर उपभोक्ताओं को इसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है|
प्रदर्शन में शामिल अधिकतर लोग आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर हैं, जो यूपी, बिहार और अलग-अलग राज्यों से आकर यहां रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर उन्होंने सिलेंडर नहीं लिया तो फिर उनके नाम पर डिलीवरी किसे कर दी गई।
हालांकि गैस एजेंसीओं द्वारा इन आरोपों से इनकार किया जा रहा है। जबकि एजेंसी प्रबंधकों का यह कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई है, उन्हें सिलेंडर जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा और गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। सिलेंडर उपभोक्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनके बुक किए गए सिलेंडरों को महंगे दामों पर ब्लैक में दुकानदारों को बेच दिया जा रहा हैं| नोएडा प्रशासन को भी उपभोक्ताओं की इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गैस एजेंसियों तथा गैस सप्लाई कर रही गाड़ियों पर निगरानी रखनी चाहिए| ताकि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोकथाम लग सकें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *