पटरंगा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।होली के दूसरे दिन पटरंगा थाने में पुलिस कर्मियों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। डीजे की धुन पर पुलिस के जवानों ने जमकर ठुमके लगाए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी।त्योहार के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने थोड़ी देर के लिए तनाव से राहत पाई और खुशी के माहौल में होली का आनंद लिया।इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जश्न के बीच पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया।

