पीडीए महा सम्मेलन कार्यक्रम में रही सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अनूप की शानदार एंट्री
जिला संवाददाता ने अजय तिवारी
अखिलेश यादव – अवधेश प्रसाद के नारों से गुंजा फॉरएवर लॉन
अयोध्या:शनिवार को शहर के सहादतगंज स्थित फॉरएवर लान मे आयोजित पीडीए महासम्मेलन में बीकापुर विधानसभा से भारी संख्या में अपने समर्थको के साथ राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अनूप सिंह ने शानदार इंट्री मारी।पीडीएफ कार्यक्रम के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व सासंद अवधेश प्रसाद के जमकर नारे लगाये।इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अनूप सिंह का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।स्वागत में महिलाओ ने भी शामिल रही।वही पीडीए महासम्मेलन में शामिल होने से पहले मीडिया से बात करते हुए अनूप सिंह ने बताया कि सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में पीडीए कार्यक्रम मे बीकापुर विधानसभा के तरफ से हजारों हजार के लोग शामिल होने पहुँचे है।इसमें सभी का समर्थन इस सम्मेलन में देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी और हमारे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

