समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कल सकुशल कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कल सकुशल कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:लोक सेवा आयोग, प्रयागराज उ0प्र0 द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा-2023 दिनांक 27.07.2025 को (समय पूर्वान्ह 09.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक) जनपद में कुल 44 परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 19584 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कुल 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 44 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की गयी है जो मा० आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार कार्य करेंगे। परीक्षा हेतु नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गाे के साथ-साथ रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन, व्यस्त चौराहों आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। परीक्षा में तैनात समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्राध्यक्ष/केन्द्र व्यवस्थापक/नोडल अधिकारी पुलिस/नोडल अधिकारी प्रशासन/आयोग के समन्वयी पर्यवेक्षक/कार्यदायी संस्था ‘‘सी‘‘ (सुरक्षा) एवं अन्य सर्वसम्बन्धित की बैठक कर प्रशिक्षण प्रदान करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा दिनांक 27.07.2025 को 200 मीटर की परिधि में कोई भी फोटोकापी की दुकानें संचालित नहीं की जायेगी। सावन झूला मेला के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *