प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में लखनऊ के जिला अध्यक्ष आर.एल. को किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
नूरपुर/बिजनौर।
बिजनौर के नूरपुर में आयोजित प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ के जिला अध्यक्ष आर.एल. पांडेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने उन्हें माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकार समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करते हैं।
इस दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी व पत्रकार उपस्थित रहे और पत्रकार एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

