फुटबॉल प्रशिक्षक रामेश्वर सिंह पप्पू जी के रिटायरमेंट कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से आयोजित किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज एक्स फुटबॉलर्स एसोसिएशन द्वारा 31 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में कार्यरत अपने गुरु फुटबॉल प्रशिक्षक रामेश्वर सिंह पप्पू जी के रिटायरमेंट कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से आयोजित किया । रामेश्वर सिंह पप्पू जी के शानदार 35 वर्ष से अधिक समय तक फुटबॉल खेल के लिए प्रशिक्षण के क्षेत्र में दिए गए योगदान एवं समर को समर्पण को देखते हुए यह कार्यक्रम उनके सभी शिष्यों द्वारा उनके प्रति कृतज्ञता एवं आधार प्रकट करने हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवनीश सिंह एमएलसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा भारती ने कार्यक्रम में रामेश्वर सिंह पप्पू जी को इलेक्ट्रिक स्कूटर की चाबी एवं शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उनके साथ सभी विशिष्ट अतिथियों ने भी उनको सम्मानित किया। पप्पू सिंह के छात्र जो कि वर्तमान समय में भारतीय फुटबॉल टीम में देश के लिए खेल रहे आकाश मिश्रा का भी सम्मान किया गया व उन्होंने अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की श्री पप्पू कोच साहब को धन्यवाद ज्ञापन की श्रृंखला में अजय सिंह प्रशांत मिश्रा बदरुद्दीन अंसारी अमित सिंह हरदीप सिंह एवं सभी स्पोर्ट्स कॉलेज के पूर्व छात्र उपस्थित रहे लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज एक्स फुटबॉलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह जफर अहमद सलाउद्दीन संदीप सिंह एवं आयोजन सचिव प्रशांत मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित पित किया गया।

