बन्द घरों की रेकी कर चोरी करने वाले 03 शातिर नकबजन/चोरों को किया गया गिरफ्तार

बन्द घरों की रेकी कर चोरी करने वाले 03 शातिर नकबजन/चोरों को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। थाना पीजीआई पुलिस द्वारा बन्द घरों की रेकी कर चोरी करने वाले 03 शातिर नकबजन/चोरों को किया गया गिरफ्तार, चोरी किये गये भारी मात्रा में कीमती जेवरात, 01 लाख 89 हजार रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद ई-रिक्शा बरामद,
थाना पीजीआई पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्त 01. सनी कश्यप उर्फ सनी हावड़ा उर्फ मनीष कश्यप पुत्र रामप्रसाद निवासी देवीखेड़ा थाना आशियाना जनपद लखनऊ मूल निवासी ग्राम कमालसराय थाना खैराबाद जनपद सीतापुर उम्र करीब 30 वर्ष 02. गोविंद उर्फ गुन्नू पुत्र बाबूलाल निवासी देवीखेडा थाना आशियाना जनपद लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष 03. सनी पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम देवीखेड़ा थाना आशियाना जनपद लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त ई-रिक्शा व चोरी गये सोने चाँदी आभूषण व नकदी अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 05.08.2024 को वादी दुर्गेश सिहं पुत्र स्व हरिपाल सिंह निवासी सेक्टर 11A/225 वृन्दावन योजना रायबरेली रोड थाना पीजीआई लखनऊ द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर में दिन में खिड़की व लाकर तोड़ कर आभूषण व नकदी चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना पीजीआई पर मु0अ0सं0 545/2024 धारा 305/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटनास्थल के आस पास कैमरे के फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो एक ई- रिक्शो से आये थे जिसमें से दो व्यक्ति वादी के घर की तरफ जाते हुए दिखे व एक व्यक्ति ई रिक्शे पर बाहर ही बैठा रहा। कैमरे की फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 01. सनी कश्यप उर्फ सनी हावड़ा उर्फ मनीष कश्यप पुत्र रामप्रसाद निवासी देवीखेड़ा थाना आशियाना जनपद लखनऊ मूल निवासी ग्राम कमालसराय थाना खैराबाद जनपद सीतापुर उम्र करीब 30 वर्ष 02. गोविंद उर्फ गुन्नू पुत्र बाबूलाल निवासी देवीखेडा थाना आशियाना जनपद लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष 03. सनी पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम देवीखेड़ा थाना आशियाना जनपद लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तारी की गयी अभियुक्तगण से पूछताछ पर बताया गया कि सनी व गोविंद सेक्टर 11 मे घर के अंदर घुसकर वादी का लाकर तोड़कर उसमें से आभूषण व पैसे की चोरी की गयी थी व एक अन्य साथी सनी जो ई- रिक्शे से बाहर खड़ा था। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा व चोरी गयी आभूषण व नकदी को
बरामद किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर नियामानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *