बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

-बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन•-

-दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का मलिहाबाद में विरोध प्रदर्शन-

बांग्लादेश के विरुद्ध मलिहाबाद में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन-

-बांग्लादेश में हो रहा है अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवाधिकारों का खुला हनन-

लखनऊ- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उनकी निर्मम हत्याओं के विरोध में बुधवार को मलिहाबाद में विश्व हिंदू परिषद की मलिहाबाद इकाई, बजरंग दल लखनऊ ग्रामीण, मलिहाबाद की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया।

बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार एवं दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन के साथ जन आक्रोश यात्रा भी निकाली गई।

जिसमें विश्व हिंदू परिषद के भूपेंद्र, हिंदू विभाग मंत्री ने भारत सरकार से मांग रखी की बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश उच्च आयुक्त को बुलाकर सख्त कार्रवाई करें जो इस जघन्य अपराध में शामिल है। उनको फांसी की सजा हो और जो षड्यंत्र में शामिल है उन सभी को आजीवन करवा के लिए कार्रवाई करने के लिए दबाव डालें।

इस विरोध प्रदर्शन और जन आक्रोश यात्रा में जिले के, प्रखंड के पदाधिकारी शामिल हये। जिला संगठन मंत्री महेंद्र, जिला उपाध्यक्ष बेचालाल, जिला सह मंत्री शैलेंद्र शुक्ला, जिला संयोजक रोहित, जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज, जिला सहरसा प्रमुख रवि राजपूत, जिला शिक्षा मंत्री सुनील अर्कवंशी, प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, मलिहाबाद प्रखंड अध्यक्ष दीपक ठाकुर, बख्शी, जिला संयोजक सूरज शुक्ला, प्रखंड संयोजक अर्पित सोनी, धर्म प्रचार प्रमुख जिला सेवा प्रमुख डॉ शिवकुमार, प्रखंड मंत्री चंद्रशेखर, अवधेश, समरसता प्रमुख हरिशंकर शुक्ला, जिला समरसता प्रमुख राम आचार्य आदि सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एवं प्रखंड कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय निवासीजन एवं प्रबुद्ध जनों ने उपस्थित होकर
बांग्लादेश में सता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियों के प्रति प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा भारत सरकार से कठोर कार्रवाई करते हुए हस्तक्षेप करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *