बाजार की मशहूर दुकानों में बने गाय के दूध से तैयार लखनऊ का मशहूर मक्खन मलाई , दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी,चाट का लुत्फ़ उठाया

बाजार की मशहूर दुकानों में बने गाय के दूध से तैयार लखनऊ का मशहूर मक्खन मलाई , दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी,चाट का लुत्फ़ उठाया

लखनऊ डेस्क(आर एल पाण्डेय)। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास के दौरान जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला के विवेक खंड 3 गोमती नगर आवास गए। जहां लखनऊ के पारंपरिक और विविधतापूर्ण व्यंजनों को दुनिया के सामने लाकर राजधानी की खान-पान संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा और सराहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारीयों ने पुराने चौक, राजा बाजार की मशहूर दुकानों में बने गाय के दूध से तैयार लखनऊ का मशहूर मक्खन मलाई , दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी,चाट का लुत्फ़ उठाया।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद अनुराग मिश्रा, राजीव दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला के आवास पर रक्षा मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष डॉक्टर बी एन सिंह महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडे सचिव संजय निगम, सी जी नायर, संगठन सचिव अभिनव शुक्ला, परमहंस जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष आर डी चौबे ने किया।

कुछ समय पहले ही राजधानी लखनऊ को शहर की सांस्कृतिक समृद्धि, खान-पान की परंपराओं और रचनात्मक क्षमता के आधार पर यूनेस्को (UNESCO) द्वारा ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *