बाल्केश्वर हनुमान मंदिर में हुआ भव्य भंडारा, दूर दराज से पहुँचे साधु संत
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। निराला नगर स्थित बालकेश्वर हनुमान मंदिर के ट्रस्टी पूर्व आईएएस नवनीत सहगल और महंत अशोक दास ने विधि विधान से भंडारा किया भंडारे में दूर दराज से आए साधु संतों का पैर प्रक्षालन कर पूरे भाव के साथ भोजन वितरित किया। महंत अशोक दास ने कहा कि सहगल जैसे अधिकारी बहुत कम पाए जाते हैं क्योंकि बड़ी बात यह है की इतनी व्यस्ततम शेड्यूल से समय निकालना बहुत बड़ी बात होती है सबसे बड़ी बात यह है कि इतना विनम्र भाव होना साधुओं के प्रति वह एक बड़ा विषय है जो की शायद अन्य अधिकारियों में नहीं देखा जाता है। वही नवनीत सहगल ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि हमें साधु जनों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

