*बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की सराहना करते हुए मेरठ से डॉक्टर अनिता कौशल पुडीर ने की शुभकामनाएं प्रेषित*

 

 

*बेटों को अच्छें संस्कार दीजिये बेटियां अपने आप सुरक्षित हो जाएगी -: अनिता कौशल*

 

*मुंबई -: देश की उपासना*

 

मुंबई के जाने-माने फेमस शो आरडीडी शो कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती के अगले एपिसोड में (बी.एड) डीएन डिग्री कॉलेज मेरठ की विभागाध्यक्ष व प्रॉक्टर एवं समाजवादी पार्टी से अनिता कौशल पुडीर ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की सराहना करते हुए व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा ने बहुत ही अच्छे विषय का चयन किया हैं। जहां हर तरफ यही सुनने को मिलता हैं कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर सोचने वाली बात हैं कि आखिर बेटी को कैसे बचाया जाए और कैसे पढ़ाया जाए। बेटी को पढ़ाना व बेटी को सक्षम तो सभी माता-पिता बनाते हैं। सभी लोग रूढ़िवादी ख्यालों को हैं ऐसा नही हैं क्योंकि मैं भी एक बेटी हु और मेरे पिता ने हर कदम पर मुझे संभाला हैं। ऐसे ही बहुत सारे माता-पिता हैं जो अपनी बच्चियों को फूल स्पोर्ट भी करते हैं। पर हर माता-पिता को एक ही बात सताती रहती हैं कि देश, समाज में फेल रही बुरी कुरूतियों से बेटियों को कैसे बचाया जाए। हरीश शर्मा ने बहुत अच्छी बात कही हैं कि बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ। बेटी को पर्दे में रखने की बात करते हो। बेटी के साथ कुछ ऊंच-नीच हो जाये तो बेटी को घर में रहने की हिदायत देते हो। पर कभी अपने बेटे पर अंकुश क्यों नही रखतें। आप बेटी को संस्कार दे रहे हैं तो वही संस्कार अपने बेटे को दीजिये। उसे पढ़ाइये उसे लिखाइये ओर अच्छे संस्कार दीजिये। जब बेटे घर की महिलाओं को इज्जत व सम्मान देने लग जाएंगे तो वे अन्य महिलाओं व बेटियों की भी हिफाजत करने लगेंगे। अच्छे संस्कारों से उनकी सोच बदलेंगी। मैं इस सराहनीय पहल को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा को सैल्यूट करते हुए समस्त माता-पिता से यही निवेदन करता चाहूंगी कि आप बेटे को अच्छें संस्कार दीजिये। अगर आप बेटे को संस्कारी बनाएंगे तो बेटियां अपने आप सुरक्षित हो जाएंगी। इस शुभकामना को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा व अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया ने अनिता कौशल पुडीर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर कड़ा संघर्ष करना होगा ताकि आने वाले समय में मिट रहें संस्कारों की अलख को फिर से बचाया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *