आजमगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी सम्मेलन में समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की जमकर वर्षा
- रिर्पोट नीतीश जायसवाल आजमगढ़



आजमगढ़ बताया जाता है कि जनपद से लगायत प्रदेश तथा देश तक का कोई भी व्यापार मंडल किसी एक का नहीं होता है क्योंकि समस्त व्यापारियों का यह एक संगठन है जिसमें अनेकों विचारधाराओं तथा दलों के व्यापारी अपना एक संगठन मानकर व्यापार मंडल के बैनर तले इसके नियमों का पालन करते हुए कार्य करते रहते हैं जिस पर व्यापारियों का विश्वास जमा रहता है यदि किसी व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारी सम्मानित व्यापारियों को अंधकार में रखकर अपनी निजी कार्य हेतु व्यापार मंडल के नाम पर अपनी नेतागिरी चमकाते हुए वाहवाही लूटना चाहे तो यह अशोभनीय है
जिसकी व्यापारी समाज में विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य से 16 सितंबर 2021 को पद ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन का एक आयोजन श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़ के सभाकक्ष में किया गया था जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल थे इस व्यापारी सम्मेलन में जनपद के अनेकों विचारधाराओं तथा दलों के व्यापारी इस की शोभा बढ़ाने पहुंचे थे जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याओं भी रखी थी लेकिन जब पद शपथ ग्रहण को ताक पर रखकर पंपलेट वितरण के साथ प्रारंभ से अंत तक व्यापारी नेता तथा सपा नेताओं द्वारा इस व्यापारी नाम की सम्मेलन में सपा की उपलब्धियां की गुणगान तथा वर्षा होने लगी तो व्यापारियों के चेहरे उदास होने लगे जो घनघोर बारिश होने के कारण चाह कर भी वह बाहर ना जा सके तथा मंच की शोभा बढ़ाने में पूर्व मंत्री तथा वर्तमान सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव तथा सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष पदमाकर लाल वर्मा घूट्टूर सेठ भी थे

