ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुवात अयोध्या धाम से भव्य उद्घाटन एवं संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ किया गया
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
अयोध्या: में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 को नशा मुक्त भारत अभियान का उद्घाटन अयोध्या धाम से किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ है जानकी घाट बड़ा स्थान अयोध्या धाम महंत जनमेजय शरण जी महाराज जी के तत्वाधान में स्थान पर नशा मुक्ति अभियान का पूज्य संतों महंतों के माध्यम से हुआ जिसमें
माउंट आबू हेडक्वार्टर से आए वरिष्ठ राजयोगी डॉक्टर बनारसी लाल भाई मेडिकल मेडिकल विंग जनरल सेक्रेटरी का सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर नागा राम लखन दास महाराज, कोठारी जी महाराज, रामगोपाल मंदिर के महंत लक्ष्मण किला धीश महाराज, हनुमान किला के महंत परशुराम दास महाराज ,महंत नारायण दास महाराज बावन मंदिर सरकार ब्रह्म कुंड के महंत ज्ञानी गुरजीत सिंह ,बड़े हनुमान मंदिर के छवि रामदास महाराज, रामकोट दशरथ गाड़ी के महंत ब्रिज मोहनदास महाराज ,भरत कुंड के महाराज, कामधेनु मंदिर के महामंडलेश्वर आशुतोष जी महाराज, डांडिया मंदिर के महाबलेश्वर महाराज गिरीश दास जी के साथ-साथ स्थानीय सेवा केंद्र संचालक अयोध्या धाम से बीके मुकेश भाई ,माउंट आबू से बीके चंद्रेश भाई ,जौनपुर से बी के सुनीता बहन, बी के रंजीत भाई, तथा बीजेपी से इंजीनियर रवि तिवारी भाई, विदेश संपर्क विभाग अयोध्या धाम एवं राधेश्याम त्यागी भाई ,भाजपा जिला मंत्री मुकेश तिवारी भाई बीजेपी मंडल अध्यक्ष तथा अनेक संघ प्रचारक के साथ साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष भाजपा चंद्रशेखर भाई ,जल पुलिस कार्यकर्ता तथा एलो जोन प्रभारी और काफ़ी संख्या में अनेक संत महंत और अधिकारी गण भी मौजूद रहे, कार्यक्रम में सरयू आरती समिति के अध्यक्ष राजा महाराजा महाराज जी ने डॉक्टर बनारसी भाई एवं समस्त बी के परिवार का सम्मान किया गया और नशा मुक्ति अभियान की कामयाबी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी गई

